आतंकी तथा सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मुठभेड़,जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों के घिरने की खबर

SHARE:

आतंकियों कर विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी घिर गए हैं। आतंकियों के विरुद्ध जवानों का ऑपरेशन लगातार जारी है।
किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में कम से कम तीन आतंकियों के घिरे होने की जानकारी है। यह मुठभेड़ 17 आरआर, 11 आरआर और 2 PARA स्पेशल फोर्सेज के संयुक्त ऑपरेशन के तहत हो रही है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और मुठभेड़ के दौरान फायरिंग जारी है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे इलाके से दूर रहें और सतर्क रहें। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकियों को पकड़ना और क्षेत्र में शांति बनाए रखना है। इलाके में तलाशी अभियान और सुरक्षा उपाय अभी भी जारी हैं। आतंकियों की जवाबी कार्यवाही का जवान निरन्तर जवाब दे रहे हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई