बेटी के होने वाले पति के साथ भागी सास अब दामाद को छोड़कर जीजा के साथ भाग गई है। वही दामाद पर मारपीट का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सास-दामाद वाली लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब 10 महीने पहले शुरू हुई इस अनोखी प्रेम कहानी में, दामाद राहुल को अपनी होने वाली सास अनीता देवी से दिल लग गया। बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला कर लिया। इसके बाद राहुल, अनीता देवी को उनके घर से लेकर चला गया। इस मामले में अनीता देवी के पूर्व पति जितेंद्र ने थाना मडराक में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस हरकत में आई और कुछ ही समय में दोनों को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि पूछताछ के दौरान अनीता देवी और राहुल ने साफ कहा कि वे अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उनका कहना था कि किसी ने उन्हें मजबूर नहीं किया, बल्कि यह उनका आपसी फैसला है। अब करीब 10 महीने बाद इस मामले एक नया मोड़ ले लिया है। दोनों की मोहब्बत के बीच में दरार आ चुकी है। दोनों एक दूसरे से अलग भी हो चुके हैं। अब इस कहानी में एक नए किरदार की एंट्री हो चुकी है। इस बार यह महिला का जीजा है। राहुल का आरोप है कि महिला अपने जीजा देवेंद्र के साथ फरार हो गई है। इतना ही नहीं जिस घर में दोनों रहते थे वहां से वह दो लाख रुपये नकद और जेवर साथ ले गई। राहुल ने पुलिस में गुहार लगाई है। वहीं सास ने भी पूर्व प्रेमी राहुल पर आरोप लगाए हैं। जो बेहद गंभीर भी हैं। अनीता का आरोप है कि राहुल उसे बंधक बनाकर पीटता था। जो गहने और रुपये वह साथ ले गई थी उसने सब हड़प लिया। महिला ने कहा कि जब मैं उसके साथ गई थी करीब एक माह तक तो उसने सही रखा, उसके बाद वो पता नहीं क्या-क्या खिलाने लगा। मुझे कुछ पता नहीं रहता था। मुझे ताले में बंद रखता है। मैं जो अपने साथ लेकर गई थी, वो सबकुछ हड़प लिया उसने। टॉयलेट भी अंदर ही करती थी। मेरे साथ बहुत मारपीट करता था। आधा किलो चांदी उसकी मां के पास है। अब वह राहुल के साथ अब कभी नहीं रहूंगी। बेटी को देखने आया था राहुल,सास को लेकर हो गया था फरार
थाना दादों के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में थाना मडराक के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद उसकी होने वाली सास सपना देवी के साथ मोबाइल पर बात होने लगी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे दामाद-सास की नजदीकियां प्यार में बदल गईं। राहुल और पुलिस के अनुसार विवाह से करीब 12 दिन पहले सपना देवी पति, परिवार को छोड़कर वह उसके पास चली आई थीं। पति ने भी कर ली दूसरी शादी
इन सब घटनाओं के बीच अनीत के पूर्व पति जितेंद्र ने दूसरी शादी कर ली है। वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी जिससे राहुल की शादी होनी थी, उसका विवाह अभी भी नहीं हुआ है। जितेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी उस समय करीब पांच लाख रुपये के गहने और तीन लाख रुपये नकद लेकर गई थी। वह आज तक उस वापस नहीं मिले है।