
अलीगढ़-मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा,सात युवतियों सहित संचालक गिरफ्तार
UP TIMES NEWS
FOLLOW US:
FOLLOW US:

साथ में देह व्यापार के धंधे के साक्ष्य भी मिले हैं। पूछताछ के आधार पर मुकदमा आदि की कार्रवाई की जाएगी। – सर्वम सिंह, सीओ तृतीय सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार देर तक चली पूछताछ में उजागर हुआ कि दोनों सेंटरों से पकड़ी गईं सात युवतियों में से एक पश्चिम बंगाल की, दूसरी नेपाल की, दो कानपुर की व तीन दिल्ली की हैं। इसमें एक सिर्फ 35 से अधिक आयु की है। बाकी सभी 20 से 25 साल की हैं। ये मासिक रूप से निर्धारित वेतन पर दिल्ली से बुलाकर लाई जाती हैं। इसी परिसर के एक कमरे में इनके ठहरने का इंतजाम है। वहीं से यह सभी दिन भर सेवाएं देती हैं। पकड़ी गईं सभी लड़कियां भी इसी कांट्रैक्ट पर आई थीं। पहले माले के सेंटर का संचालक मथुरा का अभिषेक नाम का युवक बताया गया है। उसका कर्मचारी भाग गया, जबकि दूसरे माले के सेंटर संचालक पार्टनर संजय को पकड़ा गया है। उसका साथी भी भाग गया। जो ग्राहक पकड़े गए हैं, सभी नवयुवक व छात्र हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए व्यक्तियों से पूंछताछ जारी है।WhatsApp us