बाँदा-बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में ओवर टेक करते समय ट्रक से टकराई कार,चार घायल

SHARE:

बुदेलखंड एक्स प्रेस वे पर ओवर टेक करने के दौरान कार ट्रक से टकरा गई। जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर से कार बुधवार की रात सतना जा रही थी। कार में तभी बुदेलखंड एक्सप्रेस वे के चहितारा के पास ओवर टेक करते समय कार ट्रक से टकरा गई। कार में सवार कानपुर निवासी 28 वर्षीय विकास पुत्र दयालू, 45 वर्षीय प्रशांत पुत्र रामकिशन,47 वर्षीय प्रमोद, 50वर्षीय पप्पू गुप्ता पुत्र प्रेम प्रकाश गुप्ता घायल हो गए। सूचना पाकर यूपी डा के सुरक्षा अधिकारी डायल 112और देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में फसे चारो घायलो को बाहर निकाला। यूपी डा की एंबुलेस से चारो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायलों का उपचार जारी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई