बाँदा-कटर से हमला कर छात्र को किया घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कटर बरामद किया है।
जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पैलानी पुलिस ने कार्रवाई की। ग्राम खप्टिहाकला निवासी रामबाबू ने पुलिस को सूचना दी कि उनका भाई रणछोड़दास इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गया था। इसी दौरान गांव के शिवम और प्रयांशु ने आपसी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की और कटर से हमला कर घायल कर दिया। सूचना के आधार पर थाना पैलानी में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कटर भी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
शिवम पुत्र दीपू और प्रयांशु पुत्र राजू, दोनों निवासी ग्राम खप्टिहाकला, थाना पैलानी, जनपद बांदा।
मुकदमा और बरामदगी
इस मामले में थाना पैलानी में मु0अ0सं0 234/26, धारा 109/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक कटर बरामद किया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई