झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक सोमवार शाम से लापता था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर जंगल में मिला। गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।
हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी हरीशचंद्र (22) पुत्र महीपत सोमवार शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह गांव के बाहर जंगल की झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक की तलाश में जुटे थे परिजन
परिजनों के अनुसार, हरीशचंद्र सोमवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। मंगलवार सुबह भी घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर जंगल में उसका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह और युवक की मौत से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।