खनिज परिवहन से जुड़े वाहनों की आवाजाही के बीच अतर्रा तहसील क्षेत्र में वसूली का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा है। गिट्टी और बालू लदे ट्रकों तथा ट्रैक्टरों से इंट्री के नाम पर रकम वसूले जाने की बात सामने आ रही है। इस कथित व्यवस्था के केंद्र में तहसीलदार महेंद्र तिवारी और उनके करीबी कर्मचारियों के नाम चर्चा में हैं।
तहसील क्षेत्र में सक्रिय इस नेटवर्क को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि खनिज परिवहन करने वाले वाहनों से नियमित वसूली की व्यवस्था बनाई गई है। इस पूरे मामले में अतर्रा तहसीलदार महेंद्र तिवारी के साथ रहने वाले बाबू अनुराग शुक्ला और अजय की भूमिका भी चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवहन विभाग की कार्रवाई ने खोली थी वसूली नेटवर्क की परतें
तत्कालीन डीआईजी दीपक कुमार के निर्देशन में जिले में वसूली करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक गणेश साहा के नेतृत्व में पुलिस ने जाल बिछाकर परिवहन विभाग से जुड़े कई लोगों को पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की रकम के साथ विभाग के असली और कथित फर्जी कर्मचारी गिरफ्तार किए गए थे। उस कार्रवाई ने सरकारी विभागों से जुड़े वसूली नेटवर्क की कार्यप्रणाली को उजागर किया था। अब अतर्रा तहसील क्षेत्र में खनिज परिवहन से जुड़ी कथित वसूली व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं। तहसीलदार के साथ रहते हैं करीबी कर्मचारी
तहसीलदार महेंद्र तिवारी के साथ बाबू अनुराग शुक्ला और अजय की सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि अनुराग शुक्ला को तहसीलदार के सरकारी वाहन में आगे बैठने की सुविधा मिलती है और वह विभिन्न कार्रवाई के दौरान उनके साथ रहते हैं। मध्य प्रदेश के क्रेशर प्लांट पर हालिया छापेमारी के दौरान भी अनुराग शुक्ला तहसीलदार महेंद्र तिवारी के साथ मौजूद थे। खनिज परिवहन से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका और अधिकारों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खनिज परिवहन में इंट्री का खेल
गिट्टी और बालू लदे वाहनों से कथित तौर पर नियमित रकम वसूले जाने की व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। इस नेटवर्क में कई लोगों के सक्रिय होने की बात कही जा रही है। यदि इसकी जांच होती है तो खनिज परिवहन से जुड़े लेनदेन और वसूली की पूरी व्यवस्था सामने आ सकती है। संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जांच पर निगाहें
तहसीलदार और उनके कथित सहयोगियों की संपत्ति तथा वित्तीय लेनदेन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले की जांच होने पर आय के स्रोतों और संपत्ति के विवरण की पड़ताल से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।