बाँदा-समाजवादी पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

SHARE:

भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
शनिवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, बिजली खेड़ा, बांदा में जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव की अध्यक्षता में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता कुदरत उल्ला खान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्वी सदर विधायक अनिल प्रधान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव उपस्थित रहे।
सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक
जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा का महान उदाहरण है। उन्होंने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित होना चाहिए। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और देश की एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एकता और समानता के लिए संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में एकता, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में शामिल हुए नेता और कार्यकर्ता
इस अवसर पर इमरान अली राजू, शमीम बांदवी, महेंद्र सिंह वर्मा, प्रमोद गुप्ता राजा, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, रामलाल प्रजापति, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, सुमन दिवाकर, राजा भइया वर्मा, भरत दिवाकर, अशोक गौर, आमिर खान मन्नी, मुन्ना पटेल, लालमन यादव, विवेक बिंदु तिवारी, अशोक पांडेय, ब्रजेश पटेल, सुशील त्रिवेदी, नासिर खान, श्याम बाबू खंगार, विकास सिंह, रोहित कुशवाहा, कैप्टन रामराज यादव, यशवंत यादव, मुशीर फारूकी, मदन गोपाल टंका, अवध पटेल, शिवाकांत, दिलीप पटवा, मुलायम यादव ओपी, आरके समुद्र, रवि दिवाकर, अमित गुप्ता मनीष, मुन्ना जाटव, पुष्पेंद्र चुनाले, नंदकिशोर नंदू, प्रियांशु गुप्ता, राजन चंदेल, जन्मेजय सिंह, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, रियाज अली, शुभम धुरिया, बबलू श्रीवास, मनी कश्यप, महेश यादव चमकीला, जाबिर राईन, सत्येंद्र पटेल, राजेश भारती, शगुफ्ता सिद्दकी, नीलम यादव, अर्चना पटेल, किरन वर्मा, नेतराम वर्मा, ठाकुर कपिल, अवधविहारी यादव, रहीस खान और अर्जुन कुशवाहा सहित सैकड़ों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई