बाँदा-सर्पदंश से किशोरी समेत दो की मौत, घरों में मचा कोहराम

SHARE:

जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में सर्प के डसने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कतरावल गांव निवासी तेजबहादुर ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय भांजी संध्या देवी पुत्री मनोज कुमार कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव की रहने वाली थी। पिता की मौत के बाद संध्या अपनी मां के साथ ननिहाल कतरावल में रह रही थी और हाईस्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार रात वह जमीन पर चटाई बिछाकर सो रही थी। इसी दौरान सर्प ने उसकी गर्दन में डस लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना बदौसा थाना क्षेत्र के गजपतिपुर गांव की है। रामसेवक ने बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र लाला राम शुक्रवार रात दोस्त दीपक के साथ चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दो परिवारों में मचा मातम
सर्पदंश की दोनों घटनाओं में किशोरी समेत दो लोगों की मौत से परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने कराई पोस्टमार्टम प्रक्रिया
दोनों मामलों की सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई