बाँदा-ट्रेन से कटकर सफाईकर्मी ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

घर से निकले सफाईकर्मी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी निवासी अजय 38 पुत्र रामबिशाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नवाब टैंक के पास बसुंधरा नगर में किराये के मकान में रहता था। वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। गुरुवार शाम वह घर से निकल गया था। बड़ा बाईपास पल्हरी के नजदीक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे प्वाइंटमैन मनोज कुमार ने शव देखा तो इसकी सूचना अतर्रा चुंगी चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी उत्कर्ष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित किए जाने के बाद मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
प्वाइंटमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए, जिसके बाद परिजनों ने मृतक की पहचान की। मौत के बाद म्रतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई