अवैध असलहा लेकर घूम रहे एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
मटौंध थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इचौली रोड स्थित गैस एजेंसी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहा लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हृदेश उर्फ ब्रजेश पुत्र मलखान निवासी वाधवा खोड़ा, थाना कबरई, जनपद महोबा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना कबरई और थाना मटौंध में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में थाना मटौंध पर मु0अ0सं0 167/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मटौंध दीपेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मणिशंकर मिश्र और कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार। आपराधिक इतिहास
हृदेश उर्फ ब्रजेश के खिलाफ दर्ज मुकदमों में—
मु0अ0सं0 112/23, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कबरई, महोबा।
मु0अ0सं0 167/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मटौंध, बांदा।
मु0अ0सं0 181/25, धारा 309(6)/317(2) बीएनएस, थाना मटौंध, बांदा।
मु0अ0सं0 182/25, धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मटौंध, बांदा।
मु0अ0सं0 01/26, धारा 2(बी)(आई)/3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना मटौंध, बांदा।
मु0अ0सं0 167/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मटौंध, बांदा।
मु0अ0सं0 16/22, धारा 323/504 भादवि तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराएं, थाना कबरई, महोबा।