लखनऊ-यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, प्रशासनिक स्तर पर एकबार फिर हुआ फेरबदल

SHARE:

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश के बाद कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में स्थानांतरित किया गया है।
सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अयोध्या के अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय को मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी बनाया गया है। विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राहुल सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है। वहीं सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद के पद पर तैनात साहब सिंह को सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजस्व परिषद और विकास विभाग में भी बदलाव
विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद प्रयागराज बनाया गया है। विशेष सचिव रेशम विभाग देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को विशेष सचिव एवं निदेशक, रेशम विभाग बनाया गया है। उनकी जगह कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग बनाया गया है। अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल अरुण कुमार को विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अपर नगर आयुक्त सहारनपुर प्रदीप कुमार यादव को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया है। वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव नेहा शर्मा को उनके पद से अवमुक्त किया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई