बाँदा-कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर बंदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

SHARE:

मंडल कारागार से शुक्रवार को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
मंडल कारागार में एनडीपीएस के मामले में जेल में निरुद्ध कैदी संजय सिंह पुत्र जगदीश सिंह, निवासी ग्राम खपटिया कला, थाना पैलानी को शुक्रवार को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान वह लघु शंका के बहाने पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी संजय गांजा के साथ पकड़ा गया था। तिंदवारी पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेजा था।
संभावित ठिकानों पर दबिश
बंदी संजय के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों की ओर से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं एसपी पलाश बसंल ने कैदी को पकड़ने के लिए अलग-अलग कई टीमे लगाई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई