बाँदा-विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पुलिस ने शहीदों को किया नमन

SHARE:

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

एसपी ने पुलिस कार्यालय में दी श्रद्धांजलि
पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मौन रखकर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत लोगों को याद किया।
पुलिस लाइन में एएसपी समेत अधिकारियों ने रखा मौन
पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभाजन के समय लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, संघर्ष और विस्थापन को स्मरण किया गया।
एकता और भाईचारे का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभाजन की त्रासदी से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई