बाँदा-पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने पुल से लगाई छलांग

SHARE:

मोबाइल चलाने को लेकर पिता ने फटकार लगा दी तो नाराज होकर किशोर ने पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा कुम्हारन पुरवा निवासी अनुज उम्र 17 वर्ष पुत्र राजेद्र कुमार अपने माता पिता के साथ श्रीनाथ बिहार स्थित विद्यालय में रहता था। मां निर्मला विद्यालय में आया का काम करती है। पिता कुलकुमारी स्थित विद्यालय के बस में खलासी का काम करता है। अनुज कक्षा दसवीं का छात्र था। रात रात भर वह मोबाइल चलाता रहता था। पढ़ाई में जरा भी ध्यान नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात पिता ने उसे फटकार लगा दी। कुछ देर तक अनुज इधर उधर घूमता टहलता रहा। रात करीब साढे ग्यारह बजे वह बिना बताए घर से निकल गया और केन पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह लोगो ने देखा तो उसका शव पत्थरो के नजदीक पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेने के बाद मृतक की जेब से बरामद मोबाइल के जरिए घटना की सूचना घर वालों को दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई