बाँदा-पानी पिलाकर प्रबंधक ने किया पौशाला का शुभारंभ

SHARE:

भीषण गर्मी के हीट वेव का कहर निरंतर जारी है। गर्मी के दृष्टिगत राहगीरों को शीतल पेयजल के लिए पौशाला का शुभारंभ किया गया है।
पं0 केदारनाथ राजाराम पोस्ट ग्रेजुएट कालेज कमासिन के मुख्य गेट पर निरंतर चल रही हीट वेव को देखते हुए राहगीरो, अभिभावको, आगंतुको को राहत पहुंचाने की दृष्टि से महाविद्यालय के प्रबंधक प्रोफ़ेसर डा0 नन्दलाल शुक्ल व प्राचार्य डा0 अजीत कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से निशुल्क पौशाला का उद्घाटन किया। साथ ही राहगीरो को पेठा के साथ शीतल पेय जल पिलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान प्रबंधक डॉ नंदलाल शुक्ल ने स्टाफ़ को निर्देश दिये कि दिन में प्रवेश द्वार को खुला रखें। जिससे राहगीर धूप से बचने के लिये महाविद्यालय में छाये में कुछ देर बैठ सके। इस मौके पर महाविद्यालय का स्टाफ़ से विद्यासागर शुक्ल,बीरेन्द्र पाण्डेय,यदुराज यादव,हरिओम त्रिपाठी, शिवलाल आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment