जीते जी एक नहीं हो सके प्रेमी युगल ने एक फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव वालों ने शव लटका देखा। तब घटना की जानकारी परिवार वालो के साथ पुलिस को दी।
मरका थाना क्षेत्र के ग्राम अधाव में बुधवार की सुबह रोशनी यादव 19 पत्नी जगप्रसाद निवासी घूरी थाना बिसंडा तथा अधाव गांव निवासी सुभाष 22 पुत्र घनश्याम पासी का शव अधाव गांव स्थित बाग में साड़ी के सहारे दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। गांव वालों ने शवों को देखा,तब सूचना परिजनों के अलावा पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक मिथलेश पटेल ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। बताया गया कि रोशनी की 7 मई 2026 को शादी हुई थी। 15 मई को वह ससुराल से अपने मायका अधाव लौटी थी। मंगलवार की देर रात वह घर से बिना बताए निकल गई। परिजन खोजबीन करते रहे। लेकिन उसका कही भी अता पता नहीं चला। रोशनी का मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। दोनों के शव गांव स्थित बाग में पेड़ पर लटके मिले। बताया गया कि रोशनी का सुभाष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन सजातीय न होने के कारण घर वाले रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए। वहीं घर वालों ने बिना मर्जी के रोशनी की शादी कर दी। एएसपी डॉ. शिवराज ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने के पहले किया श्रंगार
रोशनी ने मरने से पहले बकायदा श्रंगार किया। इसके बाद दोनों एक ही साड़ी से फांसी पर झूल गए। जिससे दोनों की मौत हो गई।