जानवरों की चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ा है। अभियुक्त के कब्जे से मवेसही बिक्री के 35 हजार रुपए बरामद हुए हैं। वहीं सरगना की तलाश जारी है।
सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि थाना जसपुरा पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जसपुरा झंझरी पुरवा मार्ग पर जंगल में एक व्यक्ति मौजूद है। जो बांदा व आस-पास के जनपदों में भैंस/पड़वा/बकरी आदि जानवरों की चोरी करता है। सूचना पर जसपुरा प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने घेराबन्दी करते हुए अनिल पुत्र शिवबरन निवासी कानाखेड़ा थाना पैलानी को धर दबोचा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से कुल 34 हजार 900 रुपए बरामद हुए। पुलिस द्वारा सूनसान स्थान पर लेटने व बरामद रुपए के बारे में पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसने अपने एक अन्य साथी के पशु चोरी की नियत से घूमते रहते है। विगत 21 अप्रैल की रात ग्राम खप्टिहांखुर्द से भैंस व पड़वा चोरी करके अपने गांव कानाखेड़ा ले गया था। जिसे बाद में एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था। यह उसी भैंस व पड़वा चोरी की बिक्री के रुपए है। पुलिस द्वारा कड़ाई व गहनता से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर बांदा के जसपुरा, पैलानी व चिल्ला आदि क्षेत्रों के साथ-साथ जनपद फतेहपुर में भी भैंस/पड़वा/बकरी आदि जानवरों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है कि अभियुक्तों द्वारा और कहाँ-कहाँ जानवर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक यादवेन्द्र प्रताप सिंह,आरक्षी गोरख प्रसाद,विपिन कुमार,दीपक यादव शामिल रहे।