बाँदा-अनियंत्रित होकर नाले में घुसा ट्रैक्टर,चालक की हुई मौत

SHARE:

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नाले में घुस गया। जिस पर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी सूरज सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र दिनेश ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार की रात गिरवां से ट्रैक्टर ट्राली में डस्ट लेकर वापस गांव आ रहा था। तभी सैमरा और सैमरी के बीच ट्रैक्टर नाले में घुस गया। सूरज ट्रैक्टर से छिटक कर दूर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment