बाँदा-साहब भूमिधरी जमीन में दबंग किये हुए कब्जा

SHARE:

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कि जायेगी। प्राप्त सभी शिकायतों का समय से निस्तारण कराये। उपरोक्त निर्देश डीएम ने आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत,राजस्व,पुलिस, विकास,आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से मौके पर 14 शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम अमित आसेरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए। पीड़ित अनिल कुमार श्रीवास्तव निवासी झील का पुरवा ने पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं मर्दननाका के एक फरियादी द्वारा भूमिधरी की जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर डीएम ने नायब तहसीलदार को कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम मटौंध में चकरोड की जगह पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर एक सप्ताह में चकरोड की पैमाइश कराए जाने के निर्देश तथ श्रीमती सुनीता ग्राम मतौली ने अधिक विद्युत बिल आने की शिकायत की, जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत को डीएम ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। पचनेही निवासी मान सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड के रिन्यूअल न किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। जिस पर लीड बैंक मैनेजर को कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम मटौंध के एक फरियादी द्वारा रास्ते की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर एसएचओ मटौंध को कार्यवाही के निर्देश दिए। बन्योटा निवासी देवेश कुमार ने मालिकाना हक दर्ज किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को डीएम ने कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर नमन मेहता,सहायक एसपी मेविस टॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार विकास कुमार पांडेय एवं नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी तरह पैलानी में तहसील दिवस कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। एडीएम तथा एएसपी शिवराज ने पीड़ितों की समस्यायें सुनते हुए कई शिकायतें निस्तारित की। वहीं शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए एडीएम ने सम्बंधित अशिकारियो को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम अंकित वर्मा,सीओ सदर सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। बबेरू तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सीडीओ अजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान कुल अलग-अलग विभागों की 72 शिकायतें आई। जिसमे से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम अवनीश त्यागी,सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। नरैनी तहसील में एसडीएम अंजली यादव तथा सीओ प्रवीण कुमार ने जनसुनवाई करते हुए कई शिकायतें निस्तारित कराई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment