बाँदा-सुरक्षा के दृष्टिगत दुकानों के बाहर जरूर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे

SHARE:

सर्राफा व्यवसायियों की समस्याओं को सुनते हुए डीएम,एसपी ने आवश्यक सहायता दिलाए जाने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही निर्देश दिए कि सुरक्षा की दृष्टि से सर्राफा व्यवसायी दुकानों के बाहर एक सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं। वहीं व्यापारियों ने दलालो पर कार्यवाही की मांग की। जिस पर एसपी कार्यवाही का भरोसा दिया।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्राफा व्यवसायियों की समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक सहायता जिला प्रशासन द्वारा दिलाए जाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा की दृष्टि से सर्राफा व्यवसायी दुकानों के बाहर एक सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं। वैश्विक स्तर को दृष्टिगत रखते हुए सोने के व्यवसाय को सरकार के निर्देशानुसार करना सुनिश्चित किये जाने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था एवं जाम की समस्या में सुधार किया जाएगा।पार्किंग की व्यवस्था किए जाने हेतु उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में GST से संबंधित समस्या के संबंध में भी डीएम के द्वारा व्यापारियों से जानकारी ली गई।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि सर्राफा व्यापारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा एसपी ने पुलिस गश्त भी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्राफा व्यापारियों के अनुरोध पर सक्रिय दलालों को चिन्हित कर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सर्राफा व्यापारियों ने बाजार में फूल वालों की दुकानें सड़क पर लगने से भीड़ होने एवं पार्किंग की व्यवस्था किए जाने तथा ट्रैफिक जाम की समस्या का निदान करने के सुझाव दिए। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया। बैठक में सहायक एसपी मेविस टाक,सर्राफा व्यापारी संगठन के पदाधिकारी एवं सर्राफा व्यापारी सहित नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला एवं थानाध्यक्ष कोतवाली नगर उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment