लोन दिलाने की जिद पर युवक बिजली टॉवर में चढ़ गया। चढ़ने के बाद वह जान देने की धमकी देता रहा। पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा। पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बा के श्रंगार थोक निवासी सुनील राजपूत पुत्र लोटन गुरुवार की दोपहर ग्राम विसरा खेर औगासी रोड स्थित बिजली के टावर में चढ़ गया और वह लोन दिलाने की बात कहने लगा। लोन न दिलाने पर कूदकर जान देने की धमकी देता रहा। आसपास के लोगो ने देखा। तब सूचना पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुँची। काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुआ। साथ ही कोतवाल के बुलवाने की डिमांड करता रहा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत पहुंचे। उन्होंने काफी समझाया बुझाया। लेकिन उसकी डिमांड दी थी पहले उसे 25 लाख लोन दिलाने का लिखित आश्वासन दिया जाए। तब वह नीचे उतरेगा। प्रभारी निरीक्षक ने युवक को 25 लाख लिखित लोन दिलाने का आश्वासन दिया। तब कही युवक टॉवर से नीचे उतरा। परिजनों ने बताया सुनील 6 भाई है। उसके पिता के नाम 12 बीघा जमीन है। कुछ साल पहले उन्होंने ट्रैक्टर लोन में लिया था। लेकिन किश्त जमा न हो पाने के कारण बैंक वाले ट्रैक्टर खींच ले गए थे। वह लोन लेकर ट्रैक्टर लेना चाहता था। लेकिन कोई भी बैंक फाइनेंस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर सुनील परेशान था। बताया गया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से वह तनाव में रहता था।