बाँदा-बाल मजदूरी कराना है कानूनी अपराध,पकड़े जाने पर होगी कार्यवाही

SHARE:

विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा शहर में संयुक्त चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही दुकानदारों को बाल मजदूरी कराने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना एएचटीयू, एसजेपीयू चाइल्ड हेल्पलाइन,ग्रामीण स्वावलंबन समिति संस्था एवं साथी यूपी संस्था की संयुक्त टीम द्वारा संकट मोचन मंदिर,अशोक लाट, बस स्टैंड आदि जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बस में सफर कर रहे यात्रियों एवं बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों को मानव तस्करी,बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बच्चा चोरी,जहर खुरानी तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112,1098,1090,181,1076 आदि के संबंध में जागरूक किया गया। टीम द्वारा यात्रियों को पंपलेट के माध्यम से बाल विवाह न करने एवं गांव/मोहल्ले में यदि कोई बाल विवाह हो रहा हो,तो इसकी सूचना सरकारी हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचित करने की सलाह दी गई। बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को बच्चों को अपने पास रखने एवं अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई किसी भी सामग्री को न खाने की सलाह दी गई।स्टेशन रोड पर मौजूद दुकान/होटल पर बालश्रम उन्मूलन रोकथाम अभियान चलाया।अभियान के दौरान दुकान/होटल आदि की चेकिंग की गई एवं आसपास के दुकानदारों एवं आम जनमानस को बच्चों (18 वर्ष से कम आयु) से बाल श्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस टीम ने हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति/दुकानदार बच्चों से बाल श्रम करते हुए पाया गया तो उपरोक्त व्यक्ति/दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संकट मोचन मंदिर पर श्रद्धालुओं को बाल श्रम एवं बाल विवाह के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार,SJPU प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह,उप निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय,आरक्षी प्रशांत यादव,महिला आरक्षी रचना सिंह सेजवार,चाइल्ड हेल्पलाइन प्रशांत गुप्ता,ग्रामीण स्वावलंबन समिति संस्था ममता देवी एवं साथी यूपी संस्था से रेखा देवी मौजूद रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment