विदेश-हाजी अली जहाज के हमले के बाद दो जहाजों ने पार किया होर्मुज

SHARE:

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई। एलपीजी जहाज सिमी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के दौरान अपने ट्रांसपोंडर को कुछ समय तक बंद रखने के बाद गुरुवार को ओमान की खाड़ी में देखा गया। अन्य एलपीजी जहाज एनवी सनशाइन ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के दौरान कुछ ऐसा ही किया। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका में तनाव बना हुआ है और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रुवैस रिफाइनरी से एलपीजी से लदा एनवी सनशाइन जहाज को आखिरी बार भारत के मंगलौर की ओर जाते हुए देखा गया था। इसी बीच, सिमी कतर के रस लाफान बंदरगाह से गुजरात के कांडला तक ईंधन ले रहा है।
जहाज पर हमले की MEA ने की निंदा
भारतीय ध्वज वाला जहाज हाजी अली, जो एक पारंपरिक डाउ या मोटर चालित नौका थी, सोमालिया से यूएई के शारजाह जा रहा था। इसी दौरान बुधवार तड़के ओमान के जलक्षेत्र में उस पर हमला हुआ,जिससे जहाज में आग लग गई और बाद में वह डूब गया। इस घटना की पुष्टि बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगला ने की। ओमान के तट पर भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए हमले के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘कल ओमान के तट पर भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है और हम इस बात की निंदा करते हैं कि वाणिज्यिक जहाजों और आम नागरिकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जहाज पर सवार सभी भारतीय चालक दल सुरक्षित हैं और हम उन्हें बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। भारत दोहराता है कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालना, या किसी भी तरह से नौवहन और वाणिज्य की स्वतंत्रता में बाधा डालना, पूरी तरह से टाला जाना चाहिए।’
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment