बाँदा-बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में हुआ दर्दनाक हादसा,स्कार्पियो सवार चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में गैस सिलेंडर से लदे ट्रक व स्कार्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिस पर स्कार्पियो सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं युवती घायल हो गई। सूचना पर तत्काल डीएम,एसपी पहुंचे। जहां घटना का जायजा लिया।
गुरुवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो गैस सिलिंडर लदे ट्रक से टकरा गई। जिस पर स्कॉर्पियो के चालक सहित चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। बताया गया कि सभी मृतक और घायल आजमगढ़ के रामगढ़ के रहने वाले है।साथ ही एक ही परिवार के सदस्य हैं। यह सभी लोग कबरई जा रहे थे।हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी अमित आसेरी,एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक स्कार्पियो और ट्रक की भिड़ंत हो गई है। जिस पर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है।कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के संपर्क में है। परिवार की हरसंभव मदद की जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment