बाँदा-नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर व्यापारी नेताओं ने विपक्ष पर बोला हमला

SHARE:

महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ है। इसे समाज विरोधी मानसिकता का परिचायक बताते हुए व्यापारी नेताओ ने विपक्ष के इस रुख की कड़े शब्दों में निंदा की है।
लोकसभा में पेश किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) का विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन की बांदा इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी विनय चौरसिया तथा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ है। इसे समाज विरोधी मानसिकता का परिचायक बताते हुए उन्होंने विपक्ष के इस रुख की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन तथा जनपद बांदा का व्यापारी वर्ग महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी दिलाने वाले इस ऐतिहासिक विधेयक के समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह बिल एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका विरोध किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता।ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए विपक्ष की घोर निंदा की है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सचिन चौरसिया,मीडिया प्रभारी,शिवम सिंह,जिला उपाध्यक्ष शहजाद अहमद,जिला महासचिव संकल्प शुक्ल,अनुपम गुप्ता,अनूप कुमार, लखन पाल,श्याम सुंदर,अमन सोनी,दानिश हसन,राकेश सोनी,अमित जाडिया और राकेश कुमार यादव सहित कई व्यापारी नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment