मोबाइल पर मां से बात करने के बाद युवक ने एएनएम सेंटर में फांसी लगा ली। जिससे उसके मौत हो गई।
बुलंद शहर जिला के जगीरा बाद निवासी रीता सिंह राघव जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर मजरा चार कूरा स्थित उपकेद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। वह अपने 36 वर्षीय पति गौरव सिंह के साथ रह रही है। सेंटर में बुधवार को टीकाकरण का कार्य होना था। सुबह पति के साथ महजितिया डेरा टीका करण करने आई थी। वह टीका करण करने में लग गई। इसी बीच पति उसे छोड़ कर पहले बेंदा पहुंचा, वहां से फल आदि खरीदने के बाद वह वापस आवास पहुंच गया। पहले उसने अपनी मां निर्मला से फोन पर खूब रोया। इसके बाद दुपटटा से पंखा के हुक पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस बात की जानकारी मां निर्मला ने रीता सिंह को दी। रीता सिंह ने पड़ोसी महिला को अपने आवास भेजा,तब पड़ोसी ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो गौरव का शव फंदे पर लटक रहा था। पत्नी रीता सिंह मौके पर पहुंच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी रीता ने बताया कि उसकी 23 जून 2023 को तैनाती हुई है। शादी के आठ साल को गए। कोई संतान नही है। आज तक पति पत्नी में कभी विवाद नही हुआ। गौरव ने फांसी क्यो लगाई यह उसे नहीं मालूम। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।