ससुराल आए जीजा ने अपनी साली की गोलीमार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना के ग्राम धर्मचक निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र प्रजापति का तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुर्जुग निवासी शंभू प्रजापति के घर ससुराल है। जितेंद्र मंगलवार की शाम करीब सात आए और रात में रुक गए। सुबह करीब नौ बजे नाश्ते के बाद 18 वर्षीय साली नैना कुमारी को कमरे में बुलाए और कुछ देर बाद आपस में बातचीत के बाद कमरा बंद कर लिए। उसके बाद जितेंद्र ने साली को गोलीमार कर हत्या करने के बाद अपने सिर में भी गोलीमार कर खुद की जान ले ली। ससुर शंभू प्रजापति ने बताया कि गोली चलाने की आवाज सुनकर कमरे के पास गया तो कमरा बंद मिला। आसपास के लोग भी मौके पर पंहुच गए। कमरे की खिड़की से लोग ने कमरे का दृश्य देखने के बाद सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज एसएसओ गिरजेश उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तमकुहीराज सीओ ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। फारेंसिंक टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।