मेरठ-मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का ईनामी जुबैर

SHARE:

एएमयू शिक्षक की हत्या में वांटेड एक लाख के ईनामी को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बदमाश पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी यूपी एसटीएफ की तलाश थी।
अलीगढ़ में हत्या के आरोपी जुबैर को एसटीएफ ने मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीपुर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जुबैर पर एक लाख का इनाम था। जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर हत्या, लूट व डकैती सहित दो दर्जन से अधिक संगीन अपराध दर्ज थे। एसटीएफ की टीम ने बुधवार तड़के अलीपुर थाना लोहिया नगर क्षेत्र में संदिग्ध बदमाश जुबैर को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, जुबैर ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक बाइक, 32 बोर की दो पिस्टल, भारी मात्रा में खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जुबैर का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा था। वह मुनीर गैंग का एक महत्वपूर्ण सदस्य था और उस पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। जुबैर पर 24 दिसंबर 2025 को थाना सिविल लाइन, अलीगढ़ क्षेत्र में राव दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में उस पर अलीगढ़ पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई