साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पीड़ितों के खाते में कुल 01 लाख 44 हजार 711 रुपये की रकम वापस कराई है। एएसपी शिवराज ने बताया कि विभिन्न मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों के राशियों को वापस कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम को निर्देशित किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले दिनेश मोहन सिंह ने शिकायत की थी कि बच्चे के मोबाइल में गेम खेलते समय साइबर ठगो द्वारा फ्रॉड फोन कॉल के माध्यम से 84711/ रुपए की ठगी कर लिए है। वहीं थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले राजकुमार पटेल के साथ साइबर अपराधियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 60,000 हजार रुपए की ठगी करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई थी ।जिसके क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए सभी के पीड़ितों की सम्पूर्ण राशि बरामद करा ली गई है। रकम वापस होने पर पीड़ितों ने पुलिस टीम का आभार जताया है। बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम राममोहन राय,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह,आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार,हिमांशु वर्मा,ललित कुमार,ज्योति उपाध्याय शामिल रही।