प्रयागराज-हत्या के मामले में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा दोषी करार

SHARE:

विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने बाहुबली विजय मिश्र को करीब चार दशक पुराने एक सनसनीखेज हत्या के मामले में दोषी करार दिया है।
उत्तर प्रदेश के बाहुबली और पूर्व विधायक विजय मिश्र की कानूनी मुश्किलें आज एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रयागराज की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने विजय मिश्र को करीब चार दशक पुराने एक सनसनीखेज हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। यह मामला साल 1980 का है, जब प्रयागराज कचहरी परिसर के भीतर ही दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड ने उस दौर में पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को हिलाकर रख दिया था। करीब 44 साल चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार पीड़ित पक्ष को इंसाफ मिला है। कोर्ट ने न केवल विजय मिश्र, बल्कि इस मामले में संलिप्त तीन अन्य आरोपियों को भी हत्या का दोषी पाया है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में बेहद पुख्ता गवाह और साक्ष्य पेश किए, जिन्हें कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आरोपियों को सजा का पात्र माना। कानूनी जानकारों के अनुसार, हत्या जैसे संगीन मामले में दोष सिद्ध होने पर विजय मिश्रा को उम्रकैद या इससे भी कठोर सजा मिल सकती है। फैसले के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment