बाँदा-घटनाओं के खुलासे के साथ पेशेवर आपराधियों पर कराएं कार्यवाही

SHARE:

क्राइम कंट्रोल के साथ घटित घटनाओं का खुलासा करते हुए पेशेवर आपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उपरोक्त निर्देश डीआईजी ने आयोजित क्राइम बैठक में पुलिस कप्तानों को दिए। साथ ही डीआईजी ने पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने पर भी जोर दिया है।
सोमवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय बांदा में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा राजेश एस. ने की।
बैठक में डीआईजी राजेश एस के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध संचालित अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित कार्यक्रमों की प्रगति,अपराध नियंत्रण में यक्ष ऐप (Yaksh App) के प्रभावी उपयोग,साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता,ई-साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता तथा जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। गोष्ठी के दौरान परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में पूर्व में घटित घटनाओं का विश्लेषण करते हुए आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने से सम्बंधित डीआईजी ने आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में सतत गश्त एवं पेट्रोलिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सक्रिय मॉनिटरिंग कर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही कराएं।डायल-112 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को पूर्णतः सक्रिय, तत्पर एवं उत्तरदायी रखा जाए। गंभीर अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। प्रचलित अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबित प्रारंभिक एवं विभागीय जांचों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित की जाए। जनसुविधा को केंद्र में रखते हुए शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया जाए।साइबर अपराध मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा इस संबंध में जन-जागरूकता को सुदृढ़ किया जाए। तथा सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर कमी लाने हेतु लक्षित एवं परिणामोन्मुख रणनीति अपनाई जाए। कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों की पहुंच एवं जन-जागरूकता को और अधिक व्यापक बनाया जाए। बैठक के दौरान अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कार्यवाहियों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील,शालीन एवं मर्यादित व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जितने भी पेशेवर अपराधी है। उन पर कड़ी कार्यवाही कराएं। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल,पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ० दीक्षा शर्मा,पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक उपस्थित रहीं ।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment