बाँदा-स्कूलों में चल रहे अनफिट वाहनों के साथ ओवर लोड वाहनों पर कड़ाई से कराएं कार्यवाही-अजीत

SHARE:

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पाट पर साइनेज,रिफलेक्टिंग पेंटिंग एवं अन्य आवश्यक उपाय किये जाने के साथ कमिश्नर ने स्कूलों में चल रहे अनफिट वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक के अन्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राजापुर में दुर्घटना वाले स्थल पर आवश्यक कार्यवाही एवं साइनेज लगाये जाने के निर्देश दिये। स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच एवं सत्यापन के सम्बन्ध में जिला स्तर एवं स्कूल स्तर पर गठित कमेटी के द्वारा जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच पूरी नही है, ऐसे वाहनों का संचालन पर रोक लगाये जाने का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मण्डल के जनपदों में चिन्हित ब्लैक स्पाटों पर लोक निर्माण विभाग,एनएचआई एवं सम्बन्धित विभागों के द्वारा ब्लैक स्पाट पर साइनेज, रिफलेक्टिंग पेंटिंग एवं अन्य आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिये, जिससे सडक दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। कमिश्नर ने एनएचआई के द्वारा कानपुर से कबरई मार्ग की मरम्मत कराये जाने तथा हो रही सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने इमरजेन्सी केयर सुविधाओं में एम्बुलेन्स के दुर्घटना स्थल पर पहुंचने का रिसपान्स टाइम अधिकतम पन्द्रह मिनट किये जाने तथा चिकित्सालयों में निरीक्षण कर कमियों का निराकरण किये जाने के निर्देश दिये।ओवरलोड वाहनोें के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने एवं हाई स्पीड वाहनों पर नियंत्रण रखने हेतु सभी सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को स्पीड लिमिट निर्धारित करने के निर्देश दिये। विभिन्न राजमार्गों के क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत किये जाने के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया। मार्गों में अवैध पार्किंग को हटाये जाने के निर्देश दिये। प्रमुख मार्गों पर चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाये जाने तथा बिना सीटबेल्ट एवं बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों का संचालन रोके जाने हेतु सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने ब्लैक स्पाटों पर विशेष नजर रखने एवं सुधारात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। राजमार्ग के किनारे एवं विद्यालयों के पास मदिरा की दुकानों के व्यवस्थापन कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया। बैठक में के0डी0सिंह परिवहन आयुक्त,उदयबीर सिंह सचिव मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति/आरटीओ प्रवर्तन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,मण्डल के समस्त एआरटीओ, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment