बाँदा-पत्नी तथा माँ को घर से बाहर निकालने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

SHARE:

शराब के नशे में पत्नी और मां को पीट कर घर से निकालने के बाद युवक ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के छेहरांव गांव निवासी 36 वर्षीय धर्मेद्र सेन पुत्र सूबेदार सेन अपनी पत्नी मिथलेश और मां के साथ शहर के स्वराज कालोनी में रहता था। वह एक गुटखा फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार की रात धर्मेंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा और उत्पात मचाने लगा। पत्नी और मां रामसखी ने मना किया। तो इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। धर्मेद्र ने माँ तथा पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। दोनों को घर निकालने के बाद वह कमरे के अंदर घुस गया। जहां उसने पंखा के हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो परिजनो ने आवाज लगाने के साथ कुंडी खटखटाई। लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं हुई। पत्नी मिथलेश ने मामले की जानकारी अपने नंदोई अनिल को दी। मौके पर पहुंचे अनिल तथा परिजनो ने किसी तरह दरवाजा खोल कर कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। फंदा काट कर उसे नीचे उतारने के बाद जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बहनोई अनिल ने बताया कि धर्मेद्र ने नशे की हालत में उसने घटना को अंजाम दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई