जानवरों को पानी पिलाने के दौरान अचानक पैर फिसल जाने से दो किशोरियां केन नदी में डूब गई। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद मर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार श्वेता उम्र 10 वर्ष पुत्री चुन्नी निषाद,जान्हवी उम्र 11 वर्ष पुत्री मोतीलाल निवासी खैरई थाना पैलानी शुक्रवार की दोपहर जानवर चराने दोनों खेत गई थी। इसी बीच दोनों किशोरियां मवेशियों को पानी पिलाने के लिए केन नदी ले गई। इस दौरान अचानक श्वेता का अचानक पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगी। बचाने के लिए दौड़ी जान्हवी भी गहरे पानी में समा गई और दोनों नदी में डूब गई। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल खप्टिहा कला चौकी प्रभारी हरि शरण सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों किशोरियों को पानी से बाहर निकलवाया। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।