बाँदा-चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,माल के साथ पकड़ा गया एक चोर

SHARE:

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने माल के साथ एक चोर को पकड़ा है। वहीं उसके सहयोगी की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना कालिंजर पुलिस द्वारा मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि थाना कालिंजर क्षेत्र के ग्राम रेहुँची के रहने वाले पवन कुमार राजपूत के घर में 25 मार्च की रात उसके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा घर में रखे सोने/चांदी के आभूषण चोरी कर ली गए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना कालिंजर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना कालिंजर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजय उर्फ धमकू पुत्र देशराज निवासी ग्राम रेहुंची थाना कालिंजर को खोरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद हुए है। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया। कहा कि अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। जल्द ही उसे भी पकड़ा जायेगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक दिनेश कुमार,आरक्षी यादवेंद्र सिंह,अंकित मलिक शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई