समाधान दिवस के दौरान नलकूप खराब की शिकायत मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव में नलकूप सही कराये जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां डीएम व एसपी पलाश बंसल ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। डीएम जे रीभा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 34,पुलिस 08,विकास 06,अन्य विभाग-05 शिकायतें प्राप्त हुई। कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में गायत्री नगर निवासी दिनेश पाल द्वारा रास्ते में ईंटा डालकर कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी बबेरू को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम राजीपुर निवासी एक फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर एसएचओ कमासिन एवं नायब तहसीलदार कमासिन को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पिडारन के एक फरियादी द्वारा नलकूप खराब होने की शिकायत पर अधिशाषी अभियंता नलकूप को नलकूप ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। किसान यूनियन के द्वारा क्षेत्र में गेंहूॅ खरीद केन्द्र खुलवाये जाने तथा अन्य समस्याओं से सम्बन्धित प्रार्थन पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर उपजिलाधिकारी बबेरू अवनीश त्यागी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। एक फरियादी द्वारा विद्युत कनेक्शन दिलाये जाने का आवेदन किया गया। जिस पर अधिशाषी अभियंता विद्युत को शीघ्र कनेक्शन दिलाये जाने के निर्देश दिये गये। कई फरियादियों के द्वारा राशन कार्ड बनाये जाने का आवेदन किया गया। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी बबेरू अवनीश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। सदर तहसील में तहसील दिवस कार्यक्रम एसडीएम नमन मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। एसडीएम तथा सहायक एसपी मेविस टॉक ने कई मामले निस्तारित कराये। एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा तथा सीओ सदर राजबीर सिंह ने कई प्रकरण निस्तारित करते हुए शेष मामलों कब निस्तारण के निर्देश दिए। इसी तरह एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला ने तहसील में समस्याएं सुनते हुए कई मामलों का निस्तारण किया। एसडीएम अतर्रा तथा सीओ प्रवीण कुमार ने कई शिकायतें निस्तारित कराये। शेष मामलों के निस्तारण के टीमो का गठन किया।