पत्नी से झगड़कर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने जब शव लटका देखा,तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
पैलानी थाना क्षेत्र के निवाईच गांव निवासी 28 वर्षीय सुरेश कुमार प्रजापति पुत्र फूलचंद ने शनिवार की शाम कमरे के अंदर बास की बल्ली में साड़ी के सहारे फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद पत्नी उमा पहुँची, तब उसने शव लटका देखा। मृतक के पिता ने बताया कि सुरेश वापी में रहता था। होली के त्यौहार में वह वापस गांव आया था। सोमवार को वह कानपुर गया था। वहां पर वह लकड़ी के बॉक्स बनाने का काम करता था। वह 20 मार्च को कानपुर से गांव आया था। घटना के समय उसका पिता मवेशी लेकर खेत चला गया। मां आशा देवी जानवरो को भूसा डालने गई हुई थी। इसी दौरान घरेलू किसी बात को लेकर पत्नी उमा से उसका मामूली विवाद हो गया। विवाद के बाद उसकी पत्नी आगन में बर्तन धुलने चली गई। इसी बीच मौका पाकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।