बाँदा-जोन स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आगाज,एएसपी ने खिलाड़ियों में भरा जोश

SHARE:

पुलिस लाइऩ में आयोजित जोन स्तरीय अन्तर्जनपदीय पुलिस बास्केटबाल,हैंडबाल प्रतियोगिता का एएसपी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में जोन के 7 जिलों की टीमें प्रतिभाग करेगी।

रविवार से पुलिस लाइन में 29वीं प्रयागराज जोन,प्रयागराज की 03 दिवसीय अन्तर्जनपदीय पुलिस बास्केटबाल,हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा खिलाड़ियों से मान प्रणाम ग्रहण करते हुए किया। उनके द्वारा खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना और उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की गई। 03 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के जनपद बांदा,महोबा,चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर तथा प्रतापगढ़ की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारम्भ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक,क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह,क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह,क्षेत्राधिकारी कार्यालय अखिलेश राजन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई