मंडल कारागार में महिला बंदियों को उनकी सुरक्षा,अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दिए जाने को लेकर शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को मंडल कारागार में जिला न्यायाधीश अल्पना सिंह,जिलाधिकारी जे0 रीभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों से शक्ति संवाद किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों को उनकी सुरक्षा,अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिनमें प्रमुख रूप से महिला हेल्पलाइन 1090,निःशुल्क विधिक सहायता,आपात कालीन पुलिस एवं स्वास्थ्य सेवाएं,कौशल विकास प्रशिक्षण आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान डीएम जे रीभा ने कहा कि रिहाई के पश्चात वह किन सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। इस दौरान महिला बंदियों को यह भी बताया गया कि महिला संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में वह किस तरह सहायता प्राप्त कर सकती हैं। एसपी पलाश बंसल ने बंदियों को आत्मरक्षा,मानसिक स्वास्थ्य एवं परिवारिक सहयोग जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। एसपी ने कहा कि रिहाई के बाद वह सही मार्ग अपनाकर अपना भविष्य उज्ज्वल करें।कार्यक्रम में महिला बंदियों ने भी अपने विचार साझा किए। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शासन द्वारा महिला बंदियों के सशक्तीकरण हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान सहायक एसपी मेविस टॉक आदि मौजूद रहे।