बाँदा-तेज रफ्तार थार की टक्कर से डीएम का अर्दली घायल,हालत गम्भीर

SHARE:

थार कार की टक्कर से जिलाधिकारी का अर्दली घायल हो गया। जिसे गम्भीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरो ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के डीएम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, डीएम कार्यालय में अर्दली के पद पर कार्यरत है। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे के बजे के लगभग डीएम कॉलोनी रोड की ओर वह पैदल जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुरेद्र उछल कर दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद घायल सुरेंद्र कुमार का पर्स और घड़ी भी कोई चुरा ले गया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पर्स और घड़ी चोरी की बात अभी परिजनों द्वारा नहीं बताई गई। फिलहाल हादसे को अंजाम देने वाली थार कार की तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द ही कार को पकड़ा जायेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment