अनुसूचित जाति की फर्जी तरीके से 34 बीघा जमीन बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने दो भूमाफियाओं को पकड़ा है। जिन पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित था।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले 10-10 हजार रुपए के इनामिया 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि विगत 06 अगस्त 2025 को उनकी जमीन को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी है। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। वही एसपी पलाश बंसल ने अभियुक्तों के लगातार फरार रहने तथा शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को थाना मटौंध पुलिस द्वारा अभियुक्तकेदार पुत्र शिवनंदन निवासी इंटवा थाना मटौंध,दिलीप पुत्र इन्द्रपाल निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात को गोयरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वही जालसाजी में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी उन्हें भी पकड़ा जाएगा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मटौंध दीपेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक सृष्टि नगायच,आरक्षी रवि कुमार,कमल साहू आदि शामिल रहे।