बाँदा-साईकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचला,चपेट में आकर छोटा भाई हुआ जख्मी

SHARE:

परीक्षा देकर छोटे भाई के साथ घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को तेज रफ्तार ट्रक टक्कर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसका छोटा भाई घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी अवधेश कुमार कई साल से अपने परिवार के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पंचा आरख के पुरवा में रह रहा था। उसका 16 वर्षीय पुत्र मान्शू कोटार्य प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 8 में पढता था। वहीं छोटा 9 वर्षीय छोटा भाई पुष्पेद्र उसी विद्यालय मे कक्षा तीन में पढता है। शनिवार की दोपहर मान्शू अपने छोटे भाई के साथ स्कूल से परीक्षा देकर साइकिल से दोनों घर जा रहे थे। बताया गया कि साइकिल मान्शू चला रहा था। जैसे ही वह महोखर चौकी के पास पहुंचा,तभी बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से आ रहे ट्रक को ओवर टेक किया। ओवर टेक करने में ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे दोनो भाई साइकिल से नीचे गिर गए। इसी बीच मान्शू ट्रक के पहिया के नीचे आ गया। जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगने का प्रयास किया। माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में हाउस में रखवा दिया है। पिता ने बताया कि मान्शू दो भाईयो में बड़ा था। बेटे की मौत से मां राजकुमारी रो रोकर बेहाल है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment