आगरा-मोबाइल का पासवर्ड न बताने छोटे भाई ने की बड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या

SHARE:

मोबाइल का पासवर्ड न बताने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आगरा के थाना कोतवाली के टीला माईथान क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। टीला माईथान निवासी पूनम शर्मा ने बताया कि पति ओमप्रकाश की दिसंबर 2024 में मृत्यु हो चुकी है। वह बाग़ मुजफ्फर खां क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में नर्स हैं। बड़ा बेटा गौरव शर्मा ड्राइवर है। एक बेटा सौरभ मुंबई में फिल्मों में कैमरामैन है। सबसे छोटा आकाश शर्मा भी मुंबई में कैमरामैन और असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करता था। सात माह पूर्व वह मुंबई से आगरा आया था और प्राइवेट फोटोग्राफी का काम कर रहा था। शुक्रवार की रात 1 बजे वह अपने मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। इस दौरान किसी वजह से उसने बड़े भाई गौरव का मोबाइल लिया और उससे पासवर्ड पूछने लगा। गौरव ने पासवर्ड बताने से मना किया।इस बात पर दोनों में बहस हुई। उसके बाद आकाश गुस्से में आ गया।उसने अपने दोनों मोबाइल तोड़ दिए।घर के अंदर एलईडी और अन्य सामान तोड़ दिया। गौरव ने विरोध किया तो उसके ऊपर डंडे बरसाए और लात घूंसे से बुरी तरह हमला कर दिया। गौरव बेहोश हो गया पर आकाश उसे मारता रहा। इसके बाद बाहर निकल कर घर का मीटर डंडा मारकर तोड़ दिया। लोगों ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकाश को हिरासत में लिया। गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मां बोली बुरी संगत में पड़ गया बेटा
मां पूनम ने बताया कि आकाश को कुछ दिनों से जुआ और सट्टा खेलने की लत लग गई थी।वह नशा करने लगा था। रोजाना मुझसे रुपये मांगता था,, नहीं देने पर झगड़ा करता और मकान में बंटवारा करने का दबाव बनाता था। शुक्रवार रात भी दो हजार रुपये नहीं देने पर उसने घर में जमकर हंगामा किया था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई