सिपाही के प्यार में पागल महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
यूपी पुलिस के सिपाही के शादी से इंकार पर आत्महत्या करने वाली कासगंज की महिला ने लखनऊ के काॅलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। मगर दो साल ही रिश्ता चला। उनका एक बच्चा हुआ। मगर पति से नहीं बनने के कारण वो अलग रहने लगी। बच्चा भी पति के पास ही रह रहा है। 4 साल पहले वो शमसाबाद में एक कार्यक्रम में आई थी। यहां पर सिपाही जेबी गाैतम भी आया था। वह वर्ष 2019 बैच का सिपाही है। दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि सिपाही ने मिलने के लिए बुलाया। दोनों की मुलाकात बढ़ने लगीं। सिपाही ने शादी का वादा किया। मृतका की बहन सदर के सैनिक नगर में रहती हैं। वह जब भी बहन से मिलने आती थीं, सिपाही के ताजगंज क्षेत्र स्थित फ्लैट पर भी रुकने के लिए चली जाती थी। कुछ दिन पहले सिपाही ने शादी से इंकार कर दिया। इससे वो तनाव में आ गई। सिपाही के घरवाले भी उसका उत्पीड़न कर रहे थे। महिला अपनी बहन के घर आई। दूसरे कमरे में चली गई। शाम को उसकी बहन जिम चली गई। जीजा भी काम से चले गए। मृतका ने कमरे में जाकर गेट बंद कर लिया। जिम से लाैटकर आने पर बहन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था। उन्होंने सोचा कि वह गाने सुन रही है। इस पर सोने चली गई। रात में भी म्यूजिक चलता देखकर उन्हें शक हुआ। दरवाजा खटखटाया। मगर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर बहन ने दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से देखा। महिला अंदर फंदे पर लटकी थी। यह देखकर बहन की चीख निकल गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मरने से पहले बनाये अलग-अलग वीडियो
एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि मृतका के आत्महत्या से पहले दो वीडियो बनाए। यह तकरीबन 1 मिनट के हैं। इनमें वो सिपाही से प्रेम संबंध और शोषण की बात कह रही है। इससे वो तनाव में थी। वीडियो अपने कई रिश्तेदार को भी भेजे थे। परिजनों ने वीडियो की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह दी। इस पर मोबाइल को कब्जे में लिया गया। इसमें यह देखा जा रहा है कि महिला वीडियो कब बनाया। किन लोगों को भेजा था। आशंका है कि आत्महत्या से पहले आरोपी सिपाही से भी वीडियो और वायस काॅल पर बात की होगी। इसकी जांच के लिए मोबाइल को फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। वहीं सभी एंगलोपर पुलिस जांच कर रही है।