पुलिस ने टप्पेबाजों के गिरोह को पकड़ा है। जिनके कब्जे सोने,चांदी के जेवरात,तमंचे कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेन स्नेचिंग व टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ा है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि विगत 11 फरवरी को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पल्हरी निवासी सोमदत्त द्वारा सूचना दी गई थी कि को 02 अज्ञात व्यक्ति पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। एक अन्य घटना में 8 मार्च को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की निवासी हासिना द्वारा सूचना दी गई कि बाइक सवार 03 युवक गले से मंगलसूत्र छीनकर बाइक से फरार हो गए थे। एसपी पलाश बंसल ने आरोपी को पकड़ने के लिए सहायक एसपी मेविस के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग टीमे लगाई। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्तरेहान पुत्र आबिद निवासी अतर्रा चुंगी थाना कोतवाली नगर,विपिन पुत्र लखनलाल निवासी मर्दन नाका थाना कोतवाली नगर,जैद पुत्र नसीब निवासी खुटला रोहणिया मस्जिद थाना कोतवाली नगर,मो सैफ पुत्र मो नसरत निवासी मुचियाना थाना कोतवाली नगर
को आरटीओ चौराहा के पास से गिरफ्तार कर किया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चोरी/टप्पेबाजी/चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। कहा कि इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जा रही है। बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा,कारतूस व चोरी का माल तथा 34 हजार रुपए बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,बलखण्डी नाका चौकी प्रभारी यज्ञ नारायण भार्गव,उप निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा,प्रवेश कुमार,आरक्षी सौरभ यादव,प्रशांत कुमार,दीपक कुमार,कार्तिक राजपूत शामिल रहे।