
बाँदा-नवनिर्मित हाई टेक चौकी का हुआ उद्घाटन,कैमरों में कैद हुए चौकी का एरिया
UP TIMES NEWS
FOLLOW US:
FOLLOW US:

बरामदा,बाउंड्री, मुख्य द्वार को हाईटेक करने का प्रयास किया गया है। आगन्तुकों के अलावा फरियादियों की व्यवस्थाओं का भी विशेष ख्याल रखा गया है। जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा होगी तथा क्षेत्रीय जनता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी। वही चौकी के बाद कई हाईटेक कैमरे भी लगवाये गए हैं। जिसकी मॉनिटरिंग चौकी प्रभारी कार्यालय से होगी। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतत् गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। एएसपी शिवराज ने कहा कि चौकी के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी। तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इस दौरान सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह,सीओ सदर राजबीर सिंह,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव,शहर कोतवाल बलराम सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू,मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी बीरेंद्र त्रिपाठी,बलखण्डी नाका यज्ञनारायण भार्गव, काशीराम विनोद सिंह,उप निरीक्षक राकेश दुवेदी,दिलीप मिश्रा, सुधीर चौरसिया आदि मौजूद रहे।WhatsApp us