बाँदा- अधिक शराब पीने के चलते युवक की मौत,घरवालों ने जताई हार्ट अटैक की आशंका

SHARE:

होली त्यौहार में ज्यादा शराब पी लेने के चलते एक युवक की जान चली गई। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के झीलपुरवा निवासी 40 वर्षीय राकेश निगम पुत्र रामकिशोर निगम बिसंडा थाने में प्राइवेट फालोवर था। गुरूवार को होली में उसने जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार की सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नही निकला,तो पुलिस कर्मियो ने जाकर देखा तो वह मृत अवस्था मे पड़ा मिला। मामले की जानकारी पुलिस ने परिजनो को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छोटे भाई अजय निगम ने बताया कि वह बेहद शराब पीने का आदी था। घर वालों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका जताई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई