बहराइच-बंटवारे को लेकर बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की माता-पिता सहित दादी,बहन हत्या

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बहराइच में बेटे ने अपने माता-पिता सहित दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बीच बचाव में भाई भी घायल हो गया। घटना के बाद समूचे इलाके तनाव का माहौल है। जिसे देखते हुए पीएसी सहित भारी मात्रा में फोर्स को तैनात किया गया है।
घटना बहराइच जनपद के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। गांव निवासी निरंकार ने अपनी दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) तथा बहन पार्वती (35) को मौत के घाट उतार दिया। बचाव करने आए भाई गुरुदेव पर भी हमला किया। इससे वह घायल है। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, पुलिस ने किसी भी अटकल से बचने की अपील की है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। दूसरी तरफ इस जघन्य घटना से पूरा रामनगर गांव स्तब्ध है। परिवार के चार लोगों की एक साथ हुई हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सूचना मिली तो पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। कहा कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हर पहलू पर जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घर के भीतर खून के निशान और टूटी-फूटी वस्तुएं बिखरी मिली हैं। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी घर के बाहर से बरामद की गई है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं हर पहलू पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment