बाँदा-जिगर के टुकड़े को यमुना नदी में फेंकनी वाली माँ को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

SHARE:

कलेजे के टुकड़े को नदी में फेंकने के बाद खुदकुशी के प्रयास करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मासूम बच्ची की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार बृजराज यादव निवासी ऊसरा पुरवा थाना मरका ने अपनी बेटी रूबीना की शादी वशिस्टन पुरवा मजरा मऊ थाना मरका निवासी राजू यादव के साथ की थी। रूबीना के एक पुत्र व एक पुत्री है। लगभग पांच साल पहले ससुराल वालों से रूबीना का विवाद हो गया था। तब से वह अपने मायका में दोनों बच्चों के साथ रह रही थी। 27 फरवरी की शाम घर में माँ से रुबीना का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच रूबीना गुस्से में आकर अपनी पांच साल की बेटी पिंकी को घर से लेकर निकल पड़ी और यमुना पुल से अपनी बेटी को नदी में फेंक दिया। बेटी को फेंकने के बाद खुद भी नदी में कूदने लगी। तभी राहगीरों ने देख लिया तो उसे पकड़ लिया। पकड़ने के साथ उसकी जान बचा ली। तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना के मिलते ही सीओ बबेरू सौरभ सिंह तथा थानाध्यक्ष मिथलेश पटेल मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की मदद से बच्ची पिंकी की तलाश शुरू की। लेकिन अभी तक बच्ची का सुराग नहीं लग सका है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि बच्ची की तलाश को लेकर कई टीमे लगी हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मरका प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह,उप निरीक्षक नीरज कुमार,आरक्षी कृष्ण कुमार,शांति यादव शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई